[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोड़की में विशाल भंडारा, मंदिर निर्माण की रखी आधारशिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोड़की में विशाल भंडारा, मंदिर निर्माण की रखी आधारशिला

भोड़की में विशाल भंडारा, मंदिर निर्माण की रखी आधारशिला

गुढ़ागौड़जी : निकटवर्ती भोड़की गांव में हीरामल देव महाराज मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के साथ मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई। गुरुवार रात अनील चंदेला एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी तथा देवनारायण कथा का वाचन किया।

शुक्रवार सुबह 521 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। गांव में निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु ऊंट-घोड़ियों के साथ शामिल हुए। इसके बाद हवन-यज्ञ, कन्या भोज और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों से पहुंचे देव महाराज के गुरु-भक्तों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

मंदिर निर्माण के लिए विलासराम मीणा ने सवा दो बीघा जमीन दान की, जबकि तेजपाल मीणा ने मंदिर परिसर में पक्का भवन बनवाने और भंडारे का खर्च वहन किया। समाजसेवी भोलाराम मीणा ने श्रद्धालुओं के लिए 1.21 लाख रुपए की लागत से टीन शेड लगवाया।

देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलती है और लोक देवताओं के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।

Related Articles