सीकर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, निकाय चुनाव में जीत का किया दावा
सीकर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता, निकाय चुनाव में जीत का किया दावा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को गति देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राजस्थान निकाय चुनाव सह प्रभारी रोहन गुप्ता सीकर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक ली।
बैठक में आगामी निकाय चुनाव की रणनीति, बूथ प्रबंधन और पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोहन गुप्ता का साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
एकजुटता को बताया जीत की कुंजी
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रोहन गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। आगामी निकाय चुनाव स्थानीय विकास और सुशासन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाएं।

विकास कार्यों के दम पर चुनाव लड़ने का दावा
पत्रकारों और कार्यकर्ताओं से बातचीत में रोहन गुप्ता ने आगामी निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे, स्वच्छता, पेयजल, सड़क सुधार और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों को गति देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने विकास कार्यों और सुशासन के आधार पर जनता के बीच जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने दिलाया जीत का भरोसा
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने रोहन गुप्ता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीकर जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए पूरी तरह समर्पित है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी वार्डों में भाजपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बैठक में जिला कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोहन गुप्ता के दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2356923


