[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : बुधवार से इन स्थानों पर लगेंगे महंगाई राहत शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : बुधवार से इन स्थानों पर लगेंगे महंगाई राहत शिविर

बुधवार से इन स्थानों पर लगेंगे महंगाई राहत शिविर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत बुधवार से विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालय एवं शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि 14 एवं 15 जून को खेतड़ी ब्लॉक के गोठड़ा एवं तातीजा, मंडावा के टाई में, पिलानी के बदनगढ़ में, झुंझुनू के अजाड़ीकलां में, चिड़ावा के भुकाना में, सूरजगढ़ के कुलोठ खुर्द में, सिंघाना के थली, अलसीसर के लाूदसर में, नवलगढ़ के ढिगाल में प्रशासन गांवों के संग एवं महंगाई राहत शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार नगर पालिका पिलानी के वार्ड 23 का शिविर बी.ई.टी. प्ले स्क्ूल पिलानी में, बिसाउ नगर पालिका के वार्ड 22 का खटिकान धर्मशाला में, मडावा के वार्ड 22 का शिविर युवक सभा बाल मंदिर विद्यालय में, उदयपुरवाटी के वार्ड 23 का शिविर नगर पालिका कार्यालय में, खेतड़ी के वार्ड 23 का शिविर राज. काली माई मंदिर खेतड़ी में, नगर पालिका सूरजगढ़ के वार्ड 23 का शिविर शेखावाटी रिसोर्ट में, विद्या विहार पिलानी के वार्ड 23 का शिविर नगर पालिका कार्यालय में, मुकुन्दगढ़ के वार्ड 23 का शिविर ठड्डे वाला बालाजी के सामने मुरारका बगीची में तथा गुढ़ागौड़जी के वार्ड 16 का शिविर पुरानी गल्र्स स्कूल पंचपीरों का मौहल्ला में आयोजित किये जायेगे।

15 एवं 16 को यहां लगेंगे शिविर : 

15 एवं 16 जून को उदयपुरवाटी के ढाणियां भोड़की में शिविर आयोजित होगा। वहीं नवलगढ़ नगर पालिका के वार्ड 23 का शिविर टैगोर स्मृति भवन में, नगर परिषद झुंझुनू के वार्ड 45 का शिविर कर्बला चेजारान में तथा वार्ड 46 का शिविर जैन दादाबाड़ी में, चिड़ावा नगर पालिका के वार्ड 29 एवं 30 का शिविर पटवार घर के पीछे बालाजी मंदिर में आयोजित होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22