[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जन्माष्टमी पर रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग नो व्हीकल जोन:पदयात्रियों की सुविधा के लिए दिए निर्देश, 3 सितंबर रात से 5 सितंबर तक रहेगा लागू

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

जन्माष्टमी पर रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग नो व्हीकल जोन:पदयात्रियों की सुविधा के लिए दिए निर्देश, 3 सितंबर रात से 5 सितंबर तक रहेगा लागू

जन्माष्टमी पर रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग नो व्हीकल जोन:पदयात्रियों की सुविधा के लिए दिए निर्देश, 3 सितंबर रात से 5 सितंबर तक रहेगा लागू

रींगस : जन्माष्टमी महोत्सव पर बाबा श्याम के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। उपखंड अधिकारी ने इसकी पालना के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

उपखंड अधिकारी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 4 सितंबर को जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान बाबा श्याम के दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु आने की संभावना है। रींगस से खाटूश्यामजी वाया लाखनी, लांपुवा मार्ग पर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है।

ऐसे में पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुरुवार रात 12 बजे से 5 सितंबर की सुबह 6 बजे तक रींगस से खाटूश्यामजी वाया लाखनी, लांपुवा, चौमूं पुरोहितान सड़क मार्ग (स्टेट हाईवे नंबर 113) को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

खाटूश्यामजी जाने वाले वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 से रींगस-बावड़ी-ठीकरिया-शाहपुरा मोड़ होते हुए 52 बीघा पार्किंग खाटूश्यामजी तक का रास्ता पहले की तरह खुला रहेगा। पुलिस और संबंधित अधिकारियों को इस बारे में लिखित में जानकारी दे दी गई है।

Related Articles