[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व CM वसुंधरा राजे पहुंचीं सीतसर:IPS अमित बुडानिया के पिता को दी श्रद्धांजलि; यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा भी रहे साथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व CM वसुंधरा राजे पहुंचीं सीतसर:IPS अमित बुडानिया के पिता को दी श्रद्धांजलि; यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा भी रहे साथ

पूर्व CM वसुंधरा राजे पहुंचीं सीतसर:IPS अमित बुडानिया के पिता को दी श्रद्धांजलि; यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा भी रहे साथ

झुंझुनूं : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार दोपहर 2 बजे झुंझुनूं के सीतसर गांव पहुंचीं। यहां वे झालावाड़ एसपी IPS अमित बुडानिया के पिता को श्रद्धांजलि देने आईं थी। उन्होंने बुडानिया के पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा भी मौजूद रहे।

वसुंधरा राजे ने अमित बुडानिया से बात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद वे घर के अंदर गईं और परिवार की महिलाओं को हिम्मत दी। परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने का संबल दिया। यहां झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, भाजपा नेता शुभकरण चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

खर्रा बोले- निकाय चुनाव के लिए पार्टी तैयार

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा निकाय चुनाव पर बोले। उन्होंने कहा- पार्टी की चुनावी तैयारियां मुकम्मल हैं। नामांकन वापसी के बाद गुरुवार शाम तक सभी वार्डों की तस्वीर साफ हो जाएगी।

राज्य सरकार ने पिछले 31 महीनों में सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक कार्य किए हैं। इसी आधार पर भाजपा जनता के बीच जा रही है। बुधवार को निकाय चुनाव का घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें शहरों की मूलभूत समस्याओं के समाधान और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण वादे शामिल किए गए हैं।

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उसके अधिकांश वादों पर सरकार काम पूरा कर चुकी है और शेष पर तेजी से कार्य जारी है।

बागी उम्मीदवारों के सवाल पर झाबर सिंह खर्रा ने कहा- निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं को भी 9 सितंबर तक समझाइश कर पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ निकाय चुनाव मैदान में उतरेगी।

Related Articles