[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने 62 किमी अल्ट्रा मैराथन के लिए धावक प्रीतम कुमार को दिखाई हरी झंडी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने 62 किमी अल्ट्रा मैराथन के लिए धावक प्रीतम कुमार को दिखाई हरी झंडी

बिठुड़ा से सांगलिया धूणी तक दौड़, कलेक्टर ने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला स्टेडियम से धावक प्रीतम कुमार को बाबा खेवादास जी महाराज की 25वीं बरसी के अवसर पर आयोजित 62 किलोमीटर की दौड़ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रीतम कुमार बिठुड़ा स्थित बाबा खेवादास जी महाराज की जन्मभूमि से सांगलिया धूणी तक दौड़ पूरी करेंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि इतनी लंबी दूरी की दौड़ के लिए मानसिक दृढ़ता और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। उन्होंने प्रीतम कुमार के जज्बे की सराहना करते हुए सफलता की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

आयोजन का उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना, युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना रहा। इस दौरान खेल अधिकारी ईश्वरी प्रसाद लांबा, प्रीतम कुमार की पत्नी मंजू देवी, मुकेश कुमार सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।

धावक प्रीतम कुमार ने जिला प्रशासन और कलेक्टर का आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन की हौसलाअफजाई उन्हें लक्ष्य हासिल करने और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

Related Articles