नीमकाथाना कोर्ट से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:नशे की लत के चलते करते थे चोरी, बाइक बरामद
नीमकाथाना कोर्ट से बाइक चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:नशे की लत के चलते करते थे चोरी, बाइक बरामद
नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की बताई जगह से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। कोतवाली सीआई विक्रम सिंह ने बताया- 12 अगस्त को दिन में नीमकाथाना कोर्ट परिसर से विनोद कुमार निवासी चाहर कॉलोनी की बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
मामले को गंभीर मानते हुए एक पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे और संदिग्धों से पूछताछ की। इसके साथ ही मुखबिरों की मदद भी ली गई। पुलिस ने कार्रवाई कर ज्ञानचंद (38) निवासी सकराय खिरोटी, थोई थाना और अरुण कुमार (32) निवासी नीमकाथाना के सिंगीवाल मोहल्ला को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने मिलकर बाइक चोरी करना मान लिया।
आरोपियों की बताई जगह से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। सीआई विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों से गहराई से पूछताछ की जा रही है। उनसे वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नशे की आदत के कारण अपने साथियों के साथ बाइक चोरी करते थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2352278

