मेहाड़ा में नशीले कैप्सूल सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर कार्रवााई, अन्य अरोपियों की तलाश जारी
मेहाड़ा में नशीले कैप्सूल सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार:मुखबिर की सूचना पर कार्रवााई, अन्य अरोपियों की तलाश जारी
खेतड़ी : मेहाड़ा पुलिस ने अवैध नशीले कैप्सूल सप्लाई करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुधवा निवासी किशन सिंह है, जिसे पुलिस ने देर शाम पकड़ा।
सीआई रामनारायण चोयल ने बताया कि पुलिस इलाके में अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई रोकने के लिए एक खास अभियान चला रही है। इस दौरान मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं। इस पर एसपी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक खास टीम बनाई। टीम को पता चला कि अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाला एक आरोपी इलाके में आया हुआ है।
पूछताछ में सप्लाई की बात कबूली
पुलिस टीम ने दबिश देकर मेहाड़ा गुजरवास निवासी शीशराम को पकड़ा और उससे पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि दुधवा निवासी किशन सिंह ने कैप्सूल सप्लाई किए थे। इसके बाद पुलिस ने किशन सिंह को भी दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस गिरफ्तार आरोपी किशन सिंह से गहराई से पूछताछ कर रही है। इस मामले में शामिल दूसरे आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामनारायण चोयल, खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार, एएसआई बाबूलाल, कांस्टेबल रोहिताश, अजय कुमार, संदीप कुमार और अशोक कुमार शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2352313

