[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कृषि ट्यूबवेलों की केबल चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कृषि ट्यूबवेलों की केबल चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी गिरफ्तार

हमीरवास पुलिस की कार्रवाई, चोरी की केबल की बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : कृषि ट्यूबवेलों की केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से चोरी का माल खरीदने के मामले में हमीरवास पुलिस ने दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों से पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार कृषि केबल चोरी के मामले में पहले सतनाम सिंह उर्फ सोनू निवासी दलेल सिंह वाला, थाना सदर मानसा, पंजाब तथा उसकी पत्नी सरोज उर्फ सुनीता को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के बाद चोरी का माल खरीदने वाले राजगढ़ निवासी महेंद्र और जमील खान की पहचान हुई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ रिछपाल सिंह चारण, सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत पाटिल के पर्यवेक्षण तथा थानाधिकारी सतपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कबाड़ियों से चोरी की केबल बरामद करने को लेकर विस्तृत अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र पुत्र स्व. रिछपाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी पुराना वाटर बॉक्स, वार्ड नंबर 28, राजगढ़ तथा जमील पुत्र ईशाक खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी आथूणा मोहल्ला, वार्ड नंबर 8, राजगढ़ शामिल हैं।

Related Articles