वार्ड 25 से भाजपा प्रत्याशी इंतजार भीन्चर ने किया विकास का वादा
जनसंपर्क के दौरान सुनी वार्डवासियों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने का भरोसा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नई सड़क क्षेत्र में भाजपा के वार्ड नंबर 25 से प्रत्याशी इंतजार भीन्चर ने चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्डवासियों से संवाद कर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास का वादा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा दिलाया।
भीन्चर ने कहा कि वार्ड का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सड़कों के सुदृढ़ीकरण, बेहतर नाली व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। साथ ही युवाओं के लिए कौशल विकास एवं खेलकूद के अवसर बढ़ाने तथा महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
जनसंपर्क के दौरान वार्डवासियों ने प्रत्याशी का स्वागत करते हुए समर्थन का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मास्टर मकसूद अली, मुबारक अली भाटी, अदनान अली, मोहित अली, अब्दुल लतीफ, रोहित अली, कमल हसन, विकास सोनी, तनवीर, दानिश, माजिद सहित अन्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350657

