[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री से मिले राजकुमार रिणवा-पूर्व विधायक सहित भाजपा नेता:अधिकृत उम्मीदवारों को समर्थन की अपील, पहले पूर्व मंत्री रिणवा के घर से उतार दिए थे पार्टी के पोस्टर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

मुख्यमंत्री से मिले राजकुमार रिणवा-पूर्व विधायक सहित भाजपा नेता:अधिकृत उम्मीदवारों को समर्थन की अपील, पहले पूर्व मंत्री रिणवा के घर से उतार दिए थे पार्टी के पोस्टर

मुख्यमंत्री से मिले राजकुमार रिणवा-पूर्व विधायक सहित भाजपा नेता:अधिकृत उम्मीदवारों को समर्थन की अपील, पहले पूर्व मंत्री रिणवा के घर से उतार दिए थे पार्टी के पोस्टर

सरदारशहर : सरदारशहर नगर परिषद चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की है। मंगलवार रात इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई, जिसमें पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व विधायक अशोक पींचा, निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी, संगठन प्रभारी विजय आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा और बीकानेर संभाग चुनाव प्रभारी मुकेश दाधीच शामिल थे।

बता दें की इससे पहले निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन 31 अगस्त को राजकुमार रिणवा के घर पर बने भाजपा कार्यालय से पार्टी के पोस्टर और झंडे हटा लिए गए थे।

इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थी। हांलाकि इस पूरे घटनाक्रम के बीच, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने पार्टी में किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है, सभी एकजुट हैं और पार्टी के सभी नेता मजबूत हैं।

Related Articles