घर में घुसकर CRPF जवान पर कुल्हाड़ी से हमला:पुरानी रंजिश में आरोपियों ने किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश हुए
घर में घुसकर CRPF जवान पर कुल्हाड़ी से हमला:पुरानी रंजिश में आरोपियों ने किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश हुए
खेतड़ी : झुंझुनूं के खेतड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान और उसके परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर में घुसकर जवान विक्रम सिंह पर कुल्हाड़ी से वार किए, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वे लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने आई घर की महिलाओं से भी मारपीट की गई।
वारदात खेतड़ी थाना क्षेत्र के खातीपुरा गांव में 31 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे हुई। बुधवार को सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में घर के चौक में विक्रम सिंह लहूलुहान हालत में बेहोश पड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि पास में कुल्हाड़ी भी पड़ी है।
फिलहाल विक्रम सिंह का बीडीके हॉस्पिटल में इलाज जारी है। वे 16 अगस्त को ही छुट्टी पर आए थे। खेतडी थानाधिकारी बुद्धिप्रकाश ने बताया- दोनों पक्षों से मारपीट को लेकर क्रॉस मुकदमे दर्ज हुए हैं। जांच कर रहे हैं।
पहले देखिए- हादसे की सिलसिलेवार तस्वीरें


जवान ने कहा- आरोपी एकजुट होकर मेरे घर में घुसे, कुल्हाड़ी से हमला किया
हॉस्पिटल में भर्ती जवान विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने एकजुट होकर साजिश के तहत उनके घर के चौक तक घुस आए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने मेरे सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वे लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। बीच-बचाव में आई महिलाओं से भी मारपीट की गई।
चाचा विक्रम सिंह और ताऊ रविंद्र बीच-बचाव करने आए। इसके बाद मौके पर पहुंचे रिश्तेदार और ग्रामीणों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। आरोपियों में प्रदीप कुमार, दीपक, विकास, अशोक, सुशीला पत्नी अशोक सहित अन्य लोग शामिल है।
बोले- देश सेवा करूं या बच्चों को संभालू?
फिलहाल बीडीके अस्पताल में भर्ती विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी पक्ष पहले भी उनके माता-पिता और भाभी पर हमला कर चुका है। 29 अगस्त को भी आरोपियों ने मारपीट की थी, जो आपसी समझाइश से शांत हो गया था।
विक्रम सिंह का कहना है कि ‘मैं देश सेवा करूं या अपने बच्चों को संभालू? गांव और घर में सुरक्षित नहीं होने के कारण मैं मानसिक तनाव में रहता हूं। मेरे माता-पिता और बच्चे सुरक्षित नहीं हैं।’ उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और शीघ्र न्याय करने की मांग की है।
खेतडी थानाधिकारी बुद्धिप्रकाश ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2350493

