[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोगामेड़ी धाम धमोरा के वार्षिक मेले का शुभारंभ:10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे, दर्जनों झूले लगाए गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोगामेड़ी धाम धमोरा के वार्षिक मेले का शुभारंभ:10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे, दर्जनों झूले लगाए गए

गोगामेड़ी धाम धमोरा के वार्षिक मेले का शुभारंभ:10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचेंगे, दर्जनों झूले लगाए गए

गुढ़ागौड़जी : गोगामेड़ी धाम धमोरा में होने वाले वार्षिक मेले का कमेटी कार्यकर्ताओं ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मेले के लिए मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए दर्जनभर झूले लगाए गए हैं। घर-गृहस्थी और खेती-किसानी में काम आने वाले सामान की दुकानें भी सज गई हैं।

कमेटी अध्यक्ष रामकरण मांडिया ने बताया कि मेले के दौरान कई खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं खास रहेंगी। समिति उपाध्यक्ष प्रहलाद भास्कर ने बताया कि मेले में शांति व्यवस्था, पीने का पानी, प्रसाद बांटने, वाहन सुविधा, स्वागत और सुरक्षा के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।

उन्होंने आगे बताया कि कल सुबह 10 बजे गोगामेड़ी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा धमोरा गांव के चौक स्थित शिव मंदिर तक जाएगी। कलश यात्रा में ऊंट, घोड़ी, डीजे, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु जुड़ेंगे।दिन में 3 बजे मंदिर परिसर में हवन होगा। रात 9 बजे से विशाल भजन संध्या होगी, जिसमें भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर सहित कई इलाकों के राजस्थानी कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम देंगे।

4 सितंबर को सुबह 11 बजे विशाल भंडारा होगा। इसके साथ ऊंट-घोड़ी दौड़ व नृत्य, युवक-युवतियों की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, महिलाओं की मटका दौड़, बोरी दौड़, 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों की दौड़ और महिला-पुरुष रस्साकशी सहित कई प्रतियोगिताएं होंगी। युवतियों और महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिता भी खास रहेगी। विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को गोगाजी कमेटी की ओर से सम्मान मिलेगा।

कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में इस बार 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी।

Related Articles