[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ईवीएम सीलिंग प्रक्रिया का दिया प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ईवीएम सीलिंग प्रक्रिया का दिया प्रशिक्षण

मतदान के बाद ईवीएम सुरक्षित रखने और आवश्यक प्रपत्रों के संधारण की दी जानकारी

सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान के बाद ईवीएम सीलिंग प्रक्रिया को लेकर बुधवार को जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल महला की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण में अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदान उपरांत की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सील करने, आवश्यक प्रपत्रों का संधारण करने तथा ईवीएम को सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षणार्थियों ने भी प्रक्रिया संबंधी जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान राजस्व अपीलीय अधिकारी राकेश गढ़वाल एवं जिला साक्षरता अधिकारी चन्द्रप्रकाश महर्षि सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles