युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बोले- बड़बोले डोटासरा माफी मांगें:लोकदेवता का अपमान किया; निकाय चुनाव में युवाओं को दिए 40 प्रतिशत टिकट
युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष बोले- बड़बोले डोटासरा माफी मांगें:लोकदेवता का अपमान किया; निकाय चुनाव में युवाओं को दिए 40 प्रतिशत टिकट
सीकर : सीकर में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा- कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बड़बोले हैं। गोरा ने कहा- डोटासरा ने लोकदेवता तेजाजी महाराज का अपमान किया है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष गोरा मंगलवार को सीकर में युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए थे।
गोरा ने कहा- युवा भाजपा के साथ हैं। भाजपा ने निकाय चुनाव में 30-40 प्रतिशत टिकट युवाओं को दिए हैं। महिलाओं को काफी टिकट दिए गए हैं। आगामी पंचायतीराज चुनाव में भी युवाओं को ज्यादा टिकट दिए जाएंगे।
1 लाख युवाओं को देंगे 10 लाख रुपए तक लोन
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा- पिछली कांग्रेस सरकार बाड़ाबंदी की सरकार बन गई थी। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने भर्ती कैलेंडर जारी करके बिना पेपर लीक के 410 परीक्षाएं करवाईं। युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खोले। इसके तहत 1 लाख युवाओं को व्यापार के लिए आसान 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा।
राजस्थान में हो रहे युवा सम्मेलन
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा- निकाय चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से युवा सम्मेलन हो रहे हैं। इन युवा सम्मेलन के माध्यम से आमजन को डबल इंजन सरकार की युवा हितैषी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। निकाय चुनाव में नए वोटर्स को भाजपा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348701
