राजपुरा सरकारी स्कूल की मरम्मत करवाने की मांग:ग्रामीण बोले- दो साल से भवन जर्जर, आंगनबाड़ी में बैठकर पढ़ रहे छात्र
राजपुरा सरकारी स्कूल की मरम्मत करवाने की मांग:ग्रामीण बोले- दो साल से भवन जर्जर, आंगनबाड़ी में बैठकर पढ़ रहे छात्र
नीमकाथाना : नीमकाथाना के राजपुरा गांव में राजकीय प्राथमिक संस्कृत स्कूल का भवन पिछले दो साल से जर्जर है। इसके चलते छात्रों को आंगनबाड़ी परिसर के केवल दो कमरों में पढ़ना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अब स्कूल भवन की मरम्मत करवाकर बच्चों को सुरक्षित माहौल में पढ़ाने की मांग की है।
मंगलवार को ग्रामीणों ने नीमकाथाना एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक संस्कृत स्कूल मेहतानगर का भवन जर्जर घोषित हो चुका है। वर्तमान में कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों को आंगनबाड़ी परिसर के केवल दो कमरों में पढ़ाया जा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्कूल भवन की आवश्यक मरम्मत करवाई जाए तो बच्चों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा। उन्होंने एसडीएम से स्कूल भवन खुलवाकर बच्चों की पढ़ाई सुचारू करवाने का आग्रह किया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान पवन यादव, जीतू स्वामी, पोखरमल यादव, नरेश कुमार वर्मा, बजरंग सिंह राजपूत, शीशराम यादव, महेश यादव और रामसिंह मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348495
