खाटूश्यामजी में VIP दर्शनों की व्यवस्था बदली:अब प्रोटोकॉल वाले ही कर सकेंगे दर्शन, राजभवन-मंत्रियों की सिफारिश करवानी होगी
खाटूश्यामजी में VIP दर्शनों की व्यवस्था बदली:अब प्रोटोकॉल वाले ही कर सकेंगे दर्शन, राजभवन-मंत्रियों की सिफारिश करवानी होगी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में VIP दर्शनों की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब VIP दर्शनों के लिए सचिवालय, कलेक्ट्रेट, राजभवन, मंत्रियों की सिफारिश लेनी होगी।
मंदिर में अब केवल प्रोटोकॉल वालों को ही VIP दर्शन होंगे। सिफारिश के बाद क्यूआर कोड जनरेट होगा, जिसे दिखाने पर ही मंदिर में एंट्री मिलेगी। प्रोटोकॉल से VIP दर्शन करने वाले लोगों को अपना आधार कार्ड भी साथ में लाना होगा। यह व्यवस्था 1 से 2 दिन में लागू हो जाएगी।
सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में हर साल लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। कई बार ऐसे मामले सामने आए, जब VIP दर्शनों के नाम पर लपका गिरोह ने लोगों से रुपए ठग लिए। VIP दर्शनों के नाम पर मारपीट, धक्का-मुक्की जैसी घटनाएं भी हुई हैं। ऐसे में मंदिर कमेटी, पुलिस और प्रशासन ने VIP दर्शनों की व्यवस्था में यह बदलाव किया है।
सिफारिश अथॉरिटी को भेजनी होगी
यदि किसी को VIP दर्शन करने होंगे तो उन्हें राजस्थान या अन्य किसी राज्य के गवर्नर हाउस, केंद्रीय मंत्री कार्यालय, सचिवालय में बैठने वाले अफसर के लेटरपैड पर नाम लिखकर मंदिर कमेटी, एसपी, जिला कलेक्टर, डिस्ट्रिक्ट जज को भेजनी होगी।
बाबा पार्किंग के पास बंद होगा VIP गेट
यह व्यवस्था लागू होने के बाद अब मंदिर परिसर के पास बाबा पार्किंग के VIP गेट को भी पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। प्रोटोकॉल में जो दर्शन करने आएंगे, उन्हें एक दूसरे रास्ते से मंदिर में लाया जाएगा। इसके बाद उसी रास्ते से निकासी होगी।
पूरे डेटा का रिकॉर्ड रहेगा
यह नई व्यवस्था लागू होने के बाद पूरा रिकॉर्ड मेंटेन होगा। इससे यह भी जानकारी रहेगी कि किसकी सिफारिश से कितने दर्शन हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2348635
