[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्यावरण सुधार समिति में हैवी वाहन चालकों को दिया प्रशिक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पर्यावरण सुधार समिति में हैवी वाहन चालकों को दिया प्रशिक्षण

मोटर वाहन कानून की जानकारी दी, अब तक 600 से अधिक चालक ले चुके प्रशिक्षण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अग्रसेन नगर स्थित पर्यावरण सुधार समिति कार्यालय में हैवी वाहन चालकों के लिए मोटर वाहन कानून के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। संस्था के निदेशक राजेश अग्रवाल ने चालकों को संबोधित करते हुए कहा कि वाहन चालक श्रीकृष्ण के समान होते हैं, क्योंकि वे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के साथ आवश्यक सामान की आपूर्ति भी करते हैं। ऐसे में उनका प्रशिक्षित और कानून के प्रति जागरूक होना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि केंद्र पर 27 जुलाई से चालकों का पुनश्चर्या प्रशिक्षण लगातार चल रहा है। प्रतिदिन 27 चालक प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब तक चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, नागौर और सीकर जिलों के 600 से अधिक चालक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षक प्यारेलाल सेन और एमआईएस संचालक समीर खान प्रशिक्षण दे रहे हैं।

प्रशिक्षण के साथ चालकों का पांच लाख रुपए का आभा पहचान-पत्र के माध्यम से निशुल्क बीमा भी किया जा रहा है। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत जारी प्रमाण पत्र नौ देशों में मान्य होने के साथ 12वीं कक्षा के समकक्ष माना जाता है।

प्रशिक्षण केंद्र का जिला परिवहन अधिकारी नरेश बसवाले, रोडवेज डिपो के प्रबंध निदेशक और परिवहन विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेंद्र सिंह राठौड़ निरीक्षण कर चुके हैं। अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्य की सराहना की। शिविर में संस्था निदेशक राजेश अग्रवाल, जयकरण और असलम खान ने प्रशिक्षणार्थियों को मतदान की शपथ भी दिलाई।

Related Articles