राजगढ़ निकाय चुनाव के नामांकन समाप्त:कुल 283 प्रत्याशियों ने 318 नामांकन भरे, आखिरी दिन सबसे ज्यादा
राजगढ़ निकाय चुनाव के नामांकन समाप्त:कुल 283 प्रत्याशियों ने 318 नामांकन भरे, आखिरी दिन सबसे ज्यादा
सादुलपुर : सादुलपुर नगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन विभिन्न वार्डों से कुल 225 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अब तक कुल 283 प्रत्याशियों ने 318 नामांकन पत्र भरे हैं। निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज खेमादा ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन 201 प्रत्याशियों ने 225 नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके साथ ही, कुल प्रत्याशियों और नामांकन पत्रों की संख्या बढ़ गई।
कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। इनमें वार्ड 1 से रवि मीणा, वार्ड 2 से राजकुमार, वार्ड 3 से सुमेर नायक, वार्ड 5 से गंगा देवी, वार्ड 6 से सुमित्रा, वार्ड 7 से पारुल, वार्ड 8 से आस्करी बानो, वार्ड 10 से प्रकाश, वार्ड 11 से सलीम, वार्ड 12 से मोहम्मद हैदर अली, वार्ड 13 से भगवानी, वार्ड 14 से सुरेंद्र कुमार, वार्ड 15 से मंतूराम, वार्ड 17 से अफरोज बानो, वार्ड 18 से जगदीश, वार्ड 19 से अनीता सोनी, वार्ड 20 से रुबीना, वार्ड 22 से नियाज मोहम्मद और रुखसाना बानो, वार्ड 23 से इमरान, वार्ड 25 से मोहम्मद आसिम, वार्ड 26 से मोहम्मद रफीक, वार्ड 27 से मनीराम, वार्ड 28 से राजेश, वार्ड 29 से प्रेमलता, वार्ड 30 से अब्दुल मलिक, वार्ड 31 से नैनिका, वार्ड 33 से संजय, वार्ड 35 से सुनील, वार्ड 36 से रवि कुमार, वार्ड 30 से तीर्थराज, वार्ड 39 से असलम खान और वार्ड 40 से अंजू देवी शामिल हैं।

इसी प्रकार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें वार्ड 1 से संतोष कुमार, वार्ड 2 से बुलेट सिंह, वार्ड 3 से महेंद्र सिंह, वार्ड 4 से ज्ञान प्रकाश, वार्ड 5 से कल्पना, वार्ड 6 से कुसुम, वार्ड 7 से सुरेश कुमार, वार्ड 8 से श्रीमती बिट्टू, वार्ड 10 से राकेश, वार्ड 11 से लखनलाल, वार्ड 13 से विक्रम कुमार, वार्ड 14 से अनुराग पूनिया, वार्ड 15 से मोनू, वार्ड 16 से तुलसीराम, वार्ड 17 से बतुन बानो, वार्ड 18 से गोपाल शर्मा, वार्ड 19 से मंजू, वार्ड 26 से नयूम, वार्ड 27 से सरवन कुमार, वार्ड 28 से लीलाधर, वार्ड 29 से फातिमा बानो, वार्ड 31 से शकुंतला, वार्ड 33 से प्रमोद पूनिया, वार्ड 34 से निर्मला, वार्ड 35 से राजेंद्र कुमार, वार्ड 36 से धर्मपाल, वार्ड 37 से संदीप कुमार, वार्ड 38 से राम सिंह पुनिया और वार्ड 39 से सलीम के नाम शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2347688


