[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में दो बाइकों की भिड़ंत:अचानक टर्न लेने से हुआ हादसा, पीछे आ रहा बाइक सवार घुसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में दो बाइकों की भिड़ंत:अचानक टर्न लेने से हुआ हादसा, पीछे आ रहा बाइक सवार घुसा

झुंझुनूं में दो बाइकों की भिड़ंत:अचानक टर्न लेने से हुआ हादसा, पीछे आ रहा बाइक सवार घुसा

झुंझुनूं : झुंझुनूं में दो बाइक में भिड़ंत हो गई। आगे चल रही बाइक के सवार ने किसान कॉलोनी की तरफ अचानक टर्न लिया, तभी तेज रफ्तार में पीछे आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। तेज आवाज सुनकर दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। हादसा मंडावा रोड पर स्टेडियम और जिला जेल के पास हुआ।

अचानक टर्न लेते ही पीछे से बाइक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, मंडावा की तरफ से एक बाइक आ रही थी। इसे एक युवक चला रहा था और पीछे एक महिला बैठी थी। बाइक सवार ने जिला जेल से पहले किसान कॉलोनी रोड की तरफ अचानक बाइक घुमा दी। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक उससे टकरा गई।

तेज रफ्तार बाइक चालक नहीं संभाल पाया संतुलन

पीछे से आ रही बाइक पर दो युवक सवार थे और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। आगे चल रही बाइक के अचानक गली की तरफ मुड़ने से पीछे आ रहा युवक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और उसने आगे मुड़ रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए।

हादसा होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क पर गिरे घायलों को संभाला।

मंडावा रोड पर बाइक सवार पीछे महिला को बैठाकर सीधे जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
मंडावा रोड पर बाइक सवार पीछे महिला को बैठाकर सीधे जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
बाइक सवार अचानक गली की तरफ घूम गया। पीछे से आ रही दूसरी बाइक उसमें जा घुसी।
बाइक सवार अचानक गली की तरफ घूम गया। पीछे से आ रही दूसरी बाइक उसमें जा घुसी।
हादसे के बाद लोगों ने घायलों को संभाला।
हादसे के बाद लोगों ने घायलों को संभाला।

Related Articles