खींवादास जी महाराज की 25वीं बरसी पर निकलेगी पदयात्रा:4 सितंबर को जागरण, 5 सितंबर को समाधि पूजन
खींवादास जी महाराज की 25वीं बरसी पर निकलेगी पदयात्रा:4 सितंबर को जागरण, 5 सितंबर को समाधि पूजन
रानौली : खींवादास जी महाराज की 25वीं बरसी के उपलक्ष्य में क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बरसी समारोह के तहत ओमदास महाराज के पावन सानिध्य में रायपुरा से सांगलिया धूणी तक पहली पैदल पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा का शुभारंभ 4 सितंबर, शुक्रवार को सुबह 8 बजे बाबा खींवादास आश्रम, रायपुरा से होगा। यह पदयात्रा छोर जीण माता, मांडयाता, खुड़ और भगतपुरा स्टैंड होते हुए सांगलिया धूणी पहुंचेगी। यात्रा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
पदयात्रा के सांगलिया धूणी पहुंचने के बाद 4 सितंबर की रात सत्संग एवं रात्रि जागरण का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम पूरी रात चलेगा, जिसमें श्रद्धालु भजन, सत्संग और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेंगे। इसके बाद 5 सितंबर, शनिवार को सुबह 9:15 बजे समाधि पूजन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। बरसी समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन को लेकर रानोली के अंबेडकर नगर में पोस्टर विमोचन किया गया। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से इस पहली पैदल यात्रा सहित बरसी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2347688


