[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:गोकुलपुरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में की कार्रवाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:गोकुलपुरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में की कार्रवाई

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:गोकुलपुरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में की कार्रवाई

रघुनाथगढ़ : गोकुलपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला बस्ती पलसाना निवासी बीरबल के रूप में हुई है। पुलिस उससे घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि आरोपी बीरबल ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी बीरबल फरार चल रहा था। गोकुलपुरा थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और विवरणों के बारे में पूछताछ कर रही है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles