[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ में नामांकन के अंतिम दिन 178 पर्चे भरे:पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने भी भरा नामांकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ में नामांकन के अंतिम दिन 178 पर्चे भरे:पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने भी भरा नामांकन

नवलगढ में नामांकन के अंतिम दिन 178 पर्चे भरे:पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने भी भरा नामांकन

नवलगढ़ : नवलगढ़ नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को कुल 178 नामांकन पत्र जमा किए गए। नगरपालिका के 45 वार्डों के लिए अब तक कुल 212 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है।

भारतीय जनता पार्टी ने फिलहाल 33 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने वार्ड 32 से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। उनकी पत्नी ऊषा देवी ने भी भाजपा की ओर से पर्चा भरा है।

इस बीच, नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उनकी पुत्रवधू हेमलता ने वार्ड 12 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र जमा किया।

भाजपा प्रत्याशियों ने विधायक विक्रम सिंह जाखल के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों ने पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में अपने पर्चे जमा कराए।

Related Articles