सड़क हादसे में झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया के पिता की मौत
सड़क हादसे में झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया के पिता की मौत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : रामगढ़ थाना क्षेत्र के सदीनसर गांव के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद (62) की मौत हो गई। हादसा ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर के बाद हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि महावीर प्रसाद कार से फतेहपुर से झुंझुनूं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सदीनसर गांव के पास उनकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने महावीर प्रसाद को फतेहपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण सड़क पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया।
मृतक महावीर प्रसाद सेना से सेवानिवृत्त थे और झुंझुनूं जिले के शीतसर निवासी थे। उनके पुत्र अमित बुडानिया वर्तमान में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। हादसे की सूचना के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2346202

