[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा सियासी सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawati

बिसाऊ में नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा सियासी सैलाब

122 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, तहसील कार्यालय में दिनभर रही समर्थकों की भीड़

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : नगरपालिका चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन तहसील कार्यालय में जबरदस्त राजनीतिक हलचल देखने को मिली। पार्षद पद के लिए 122 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, जिसके चलते कार्यालय परिसर और आसपास पूरे दिन उम्मीदवारों व समर्थकों की भारी भीड़ रही।

नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में नारेबाजी की। अंतिम दिन चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म नजर आया और तहसील कार्यालय के आसपास राजनीतिक चर्चाओं का दौर चलता रहा।

अंतिम समय तक टिकट वितरण को लेकर हलचल

कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दलों में अंतिम समय तक टिकट वितरण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। कांग्रेस के कुछ वार्डों में टिकट को लेकर नाराजगी भी सामने आई। हालांकि, क्षेत्रीय विधायक रीटा चौधरी ने आपसी सहमति बनाकर प्रत्याशियों को अंतिम रूप दिया। विधायक स्वयं तहसील कार्यालय पहुंचीं और कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुईं।

भाजपा नेताओं ने बोर्ड बनाने का किया दावा

भाजपा की ओर से भी प्रभारी सहित वरिष्ठ नेता तहसील कार्यालय में सक्रिय नजर आए। भाजपा नेता डॉ. हरिसिंह सहारण, सुभाष खटीक और पूर्व पालिका अध्यक्ष हारून खत्री ने बिसाऊ में भाजपा का बोर्ड बनने का दावा किया।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही बिसाऊ नगरपालिका के 25 वार्डों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे की टक्कर के आसार हैं, वहीं कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी समीकरण प्रभावित कर सकते हैं। अब प्रत्याशी प्रचार अभियान में जुटेंगे और आने वाले दिनों में स्थानीय राजनीति और गरमाने की संभावना है।

Related Articles