बिजली GSS के लिए भामाशाह ने दान की जमीन:1 बीघा भूमि पर बनेगा 33/11 केवी सब स्टेशन
बिजली GSS के लिए भामाशाह ने दान की जमीन:1 बीघा भूमि पर बनेगा 33/11 केवी सब स्टेशन
सरदारशहर : सरदारशहर ग्राम मनापरसर में 33/11 केवी जीएसएस के निर्माण की राह आसान हो गई है। रोलासर निवासी भामाशाह शिशपाल पूनिया ने जीएसएस निर्माण के लिए अपनी एक बीघा जमीन बिना किसी प्रतिफल राशि के दान कर दी है। स्वर्गीय किशनाराम पूनिया के पुत्र शिशपाल पूनिया ने भानीपुरा तहसील पहुंचकर सहायक अभियंता भानीपुरा के नाम दान पत्र लिखवाकर जमीन बिजली विभाग को समर्पित की।
बिजली व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद
जीएसएस के लिए जमीन मिलने से मनापरसर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के अनुसार, नए जीएसएस के निर्माण से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा।
भामाशाह की इस पहल को ग्रामीणों ने जनहित और समाजसेवा की मिसाल बताया। ग्रामीणों ने शिशपाल पूनिया, लादूराम पूनिया और पूरे पूनिया परिवार का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की पहल से क्षेत्र के विकास को गति मिलती है।
बिना किसी प्रतिफल के सौंपी जमीन
शिशपाल पूनिया ने जमीन के बदले किसी तरह की प्रतिफल राशि नहीं ली। उन्होंने स्वयं भानीपुरा तहसील पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और सहायक अभियंता भानीपुरा के नाम दान पत्र निष्पादित कराया।
इस दौरान सहायक अभियंता लोकेश मीणा, नायब तहसीलदार प्रहलाद पारीक, अशोक पारीक भानीपुरा, सरपंच लादूराम पूनिया, एडवोकेट शिवलाल गोदारा, रेवंत सिंह राजपूत, हुक्माराम प्रजापत, हेतराम भाकर, देवकरण भांभू, मनफूल मेघवाल, चुनीलाल बघेला, रावताराम प्रजापत और आशाराम भाकर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2346223

