सिंघाना में पार्षद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी, प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्न
अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में रही भीड़, अब वार्डों में तेज होगा प्रचार
सिंघाना : नगर पालिका चुनाव को लेकर पार्षद पद के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ रही। विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक दलों ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न सौंपे। भाजपा की ओर से प्रभारी शिवलाल मीणा, मंडल महामंत्री बालकिशन सोमरा और दलीप ने रिटर्निंग अधिकारी बाबूलाल को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न सौंपे।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब सिंघाना के विभिन्न वार्डों में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में वार्डवार चुनावी समीकरण और मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2346200

