जांच रिपोर्ट के बाद मेहाड़ा जाटूवास की प्रशासक इंद्रा देवी पदमुक्त
पद के दुरुपयोग और अनियमित भुगतान के मामले में चल रही थी जांच, उप सरपंच रोहिताश्व ने संभाला पदभार
खेतड़ी : ग्राम पंचायत मेहाड़ा जाटूवास में पंचायत राज विभाग ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए प्रशासक इंद्रा देवी को पद से पदमुक्त कर दिया है। पंचायत राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव (द्वितीय) की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
विकास अधिकारी महेंद्र सिंह कुमावत ने बताया कि प्रशासक इंद्रा देवी के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर अनियमित भुगतान किए जाने के संबंध में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद झुंझुनूं के स्तर पर जांच चल रही थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया।
विभागीय आदेश के बाद सोमवार को पंचायत में पदभार हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई। सहायक विकास अधिकारी महादेव सिंह काजला और सुनीता चौधरी की मौजूदगी में उप सरपंच रोहिताश्व ने प्रशासक का पदभार संभाल लिया।
जांच रिपोर्ट बनी कार्रवाई का आधार
विभाग के अनुसार प्रशासक के खिलाफ पद के दुरुपयोग और अनियमित भुगतान से जुड़े आरोपों की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पदमुक्त करने की कार्रवाई की गई है। अब ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी उप सरपंच रोहिताश्व संभालेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2346226

