सत्य और जनविश्वास की जीत : हाईकोर्ट के आदेश के बाद अमरीन बानो ने पुनः संभाला चूड़ी मियाँ ग्राम पंचायत के प्रशासक का पद
सत्य और जनविश्वास की जीत : हाईकोर्ट के आदेश के बाद अमरीन बानो ने पुनः संभाला चूड़ी मियाँ ग्राम पंचायत के प्रशासक का पद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आबिद खान दाडून्दा
लक्ष्मणगढ़ : सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं – इसी उक्ति को चरितार्थ करते हुए चूड़ी मियाँ ग्राम पंचायत की लोकप्रिय निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक अमरीन बानो ने एक बार फिर पूरी गरिमा और विशाल जनसमर्थन के साथ अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है। राजस्थान उच्च न्यायालय (जयपुर) द्वारा राज्य सरकार के पदमुक्ति आदेश पर स्थगन (Stay) दिए जाने के बाद, यह साबित हो गया कि जनसेवा और न्याय के पथ पर चलने वालों की हमेशा जीत होती है।
हाईकोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले का पालन करते हुए पंचायती राज विभाग और जिला कलेक्टर सीकर के निर्देशों के तहत अमरीन बानो की पद पर ससम्मान बहाली की गई है। इस बड़ी प्रशासनिक और कानूनी विजय के बाद ग्राम पंचायत चूड़ी मियाँ में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उत्सवी माहौल में हुआ भव्य पदभार ग्रहण
ग्राम पंचायत भवन में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान अमरीन बानो ने अपार जनसमूह, गणमान्य नागरिकों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और समर्थकों की गड़गड़ाहट और नारों के बीच पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी शरीफ खान चूड़ी सहित क्षेत्र के वरिष्ठ प्रबुद्धजन और विभागीय कार्मिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मालाएं पहनाकर और शुभकामनाएं देकर अपनी प्रिय जननेता का भव्य स्वागत किया।
विकास की रफ्तार होगी दोगुनी-अमरीन
पदभार ग्रहण करने के बाद प्रशासक अमरीन बानो ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायपालिका पर उनका अटूट विश्वास था और आज न्याय की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को अब दोगुनी गति से पूरा किया जाएगा आमजन और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए द्वार हमेशा खुले रहेंगे प्रशासनिक स्तर पर नियमानुसार हर नागरिक को त्वरित राहत पहुंचाई जाएगी।
कोर्ट के इस फैसले के बाद चूड़ी मियाँ ग्राम पंचायत में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों पर विराम लग गया है और एक बार फिर क्षेत्र में विकास और जनसेवा का नया अध्याय शुरू हो चुका है।
मुझे भरोसा था कि सच की जीत होगी मेरे लिए पूरी पंचायत की जनता एक समान हैं। विकास की रफ्तार अब दोगुनी होगी – अमरीन बानो सरपंच चूड़ी मियां
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2344015

