[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व सैनिकों की पेंशन और स्पर्श संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

पूर्व सैनिकों की पेंशन और स्पर्श संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा समाधान

10 सितंबर को जीवनसर में लगेगा विशेष शिविर, रिकॉर्ड्स व सिग्नल्स की टीम रहेगी मौजूद; पीपीओ, सेवा रिकॉर्ड और पेंशन भुगतान से जुड़ी समस्याओं पर मिलेगी सहायता

सूरजगढ़ : पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और पेंशनभोगियों की पेंशन एवं स्पर्श से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 10 सितंबर को जीवनसर, सूरजगढ़ में विशेष पूर्व सैनिक रैली एवं पेंशन- स्पर्श समस्या समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कर्नल सुरेंद्र कुमार, कर्नल रिकॉर्ड्स, सिग्नल्स अपनी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। विभिन्न रिकॉर्ड कार्यालयों के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी शिविर में पहुंचेंगे।

शिविर में स्पर्श प्रोफाइल में सुधार, पीपीओ एवं सेवा रिकॉर्ड में संशोधन, रिलीज ऑर्डर, पेंशन भुगतान में दिक्कत, पेंशन में देरी या कटौती सहित तकनीकी और रिकॉर्ड संबंधी समस्याओं पर सहायता एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा। संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया भी बताई जाएगी।

दस्तावेज साथ लाना जरूरी:

आयोजकों ने पूर्व सैनिकों और पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे शिविर में पीपीओ, स्पर्श विवरण, सेवा रिकॉर्ड और समस्या से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि अधिकारियों के समक्ष मामला प्रस्तुत कर त्वरित समाधान कराया जा सके।

कर्नल सुरेंद्र कुमार ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और पेंशनभोगियों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker