[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में गढ़ रास्ते पर गेट लगाने का विरोध जारी:श्रद्धालुओं ने पुतला जलाया, सोमवार को बाजार बंद रखने की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में गढ़ रास्ते पर गेट लगाने का विरोध जारी:श्रद्धालुओं ने पुतला जलाया, सोमवार को बाजार बंद रखने की घोषणा

लक्ष्मणगढ़ में गढ़ रास्ते पर गेट लगाने का विरोध जारी:श्रद्धालुओं ने पुतला जलाया, सोमवार को बाजार बंद रखने की घोषणा

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में गढ़ परिसर स्थित श्रीगढ़ वाले बालाजी मंदिर और श्री भैरव मंदिर जाने वाले आम रास्ते पर गेट लगाने का विरोध जारी है। रविवार शाम श्रद्धालुओं ने गेट के पास गढ़ के मालिक का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इससे पहले श्री भैरव मंदिर में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई।

श्री भैरव मंदिर के पुजारी बनवारी गुर्जर ने बताया कि बैठक में गेट के पास पुतला जलाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद सोमवार को कस्बे का बाजार बंद रखकर विरोध जताने का फैसला किया गया है।

गढ़ परिसर की ओर जाने वाले इस आम रास्ते (चढ़ाईनुमा खुर्रा) पर गेट लगाने का विरोध एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहा है। इस मामले को लेकर पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए थे। संतोषजनक कार्रवाई न होने पर शनिवार को उपखंड अधिकारी को फिर ज्ञापन देकर बाजार बंद की चेतावनी दी गई थी।

रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भैरव मंदिर में एकत्र हुए और आगे की रणनीति बनाई। बैठक के बाद श्रद्धालुओं ने गेट लगाने के विरोध में पुतला बनाकर उसे बाजार में घुमाया। नारेबाजी करते हुए वे गेट के पास पहुंचे और वहां पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

मनोज जोशी ने कहा – प्रशासन ने हमें 24 घंटे का समय दिया था, लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। प्रशासन ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। हमारी आस्था पर ताला लगा हुआ है।

अजय गुर्जर ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार को प्रशासन हमारी मांगों का समाधान नहीं करता है, तो मंगलवार से इसी रास्ते में गेट के पास दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

इस दौरान श्रीगढ़ वाले बालाजी मंदिर के पुजारी, श्री भैरव मंदिर के पुजारी बनवारी गुर्जर, अंकित जोशी, विशाल जोशी, अजय गुर्जर, तरुण मारोठवाला, विकास सैनी, नरेंद्र रुहेला, विवेक सैनी, मनोज जोशी, पवन जोशी, शिवम जोशी, लोकेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker