[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शैक्षिक महासंघ श्रीमाधोपुर खंड की नई कार्यकारिणी का गठन:देशराज अध्यक्ष, सुभाष सैनी मंत्री और श्यामलाल सेन कोषाध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

शैक्षिक महासंघ श्रीमाधोपुर खंड की नई कार्यकारिणी का गठन:देशराज अध्यक्ष, सुभाष सैनी मंत्री और श्यामलाल सेन कोषाध्यक्ष

शैक्षिक महासंघ श्रीमाधोपुर खंड की नई कार्यकारिणी का गठन:देशराज अध्यक्ष, सुभाष सैनी मंत्री और श्यामलाल सेन कोषाध्यक्ष

श्रीमाधोपुर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) खंड श्रीमाधोपुर की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को हुआ। महात्मा गांधी राजकीय स्कूल श्रीमाधोपुर में साधारण सभा की बैठक हुई, जिसमें निवर्तमान कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी बनाई गई।

बैठक में देशराज को अध्यक्ष, सुभाष चंद्र सैनी को मंत्री और श्यामलाल सेन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। यह बैठक पालक कार्यकर्ता राकेश शर्मा (सहसंयोजक, प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ) और गोकुल कुमार जांगिड़ (पूर्व जिला संगठन मंत्री) की मौजूदगी में हुई। प्रदेश नेतृत्व की ओर से मनीष शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और बबीता चौधरी को महिला उपाध्यक्ष बनाया गया।

साधारण सभा में सर्वसम्मति से अन्य पदों पर भी मनोनयन हुआ। रामकिशन यादव को उपाध्यक्ष, बबीता शर्मा को महिला मंत्री, रणवीर सिंह को अध्यापक प्रतिनिधि, रतनलाल को वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि, रोहित सामोता को प्राध्यापक प्रतिनिधि, संजय कुमावत को प्रधानाचार्य प्रतिनिधि और संतोष जाखड़ को महिला शिक्षक प्रतिनिधि बनाया गया।

इसके अलावा महेंद्र शर्मा को संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि, युगल किशोर जाखड़ को शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि, भंवर सिंह भावरीया को पुस्तकालय अध्यक्ष प्रतिनिधि, सुशील कुमार को प्रयोगशाला सहायक प्रतिनिधि, महेंद्र मंगावा को सेवानिवृत्त शिक्षक प्रतिनिधि, सतवीर सिंह सामोता को प्रबोधक प्रतिनिधि, प्रदीप चौधरी को कंप्यूटर अनुदेशक और सुरेंद्र पारीक को पंचायत शिक्षक मनोनीत किया गया।

भगवती प्रसाद और संदीप शर्मा को संयुक्त मंत्री बनाया गया। नई कार्यकारिणी बनने के बाद सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, शिक्षक हितों की रक्षा करने और शैक्षिक उन्नयन के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles