अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पाटन की कार्यकारिणी गठित:बजरंग लाल सैन अध्यक्ष, गिर्राज जांगिड़ मंत्री निर्वाचित, लालचंद यादव कोषाध्यक्ष बने
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पाटन की कार्यकारिणी गठित:बजरंग लाल सैन अध्यक्ष, गिर्राज जांगिड़ मंत्री निर्वाचित, लालचंद यादव कोषाध्यक्ष बने
पाटन : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) पाटन खण्ड के चुनाव रविवार को वरिष्ठ उपाध्याय राजकीय संस्कृत विद्यालय, बोपिया हसामपुर में संपन्न हुए। चुनाव पर्यवेक्षक चरणजीत डूकिया की देखरेख में यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
बजरंग लाल सैन बने अध्यक्ष
इन चुनावों में बजरंग लाल सैन को अध्यक्ष और गिर्राज जांगिड़ को मंत्री निर्वाचित किया गया। संगठन के सदस्यों और शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। कोषाध्यक्ष पद पर लालचंद यादव, महिला मंत्री पद पर नीतू यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नीलकमल स्वामी और उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर राजेश स्वामी निर्विरोध चुने गए।
इसके अतिरिक्त, रामानंद यादव (अध्यापक सदस्य), ओमपाल सिंह तंवर (वरिष्ठ अध्यापक सदस्य), पवन कुमार सैनी (प्राध्यापक सदस्य), ओमप्रकाश चौधरी (प्रधानाचार्य सदस्य), राजेश सैन (शारीरिक शिक्षक सदस्य), सुरेंद्र यादव (प्रबोधक सदस्य), हंसराम गुर्जर (कंप्यूटर शिक्षक) और अब्दुल वहिद (पंचायत शिक्षक) भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सदस्यों का जताया आभार
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग लाल सैन और मंत्री गिर्राज जांगिड़ ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ शिक्षक हितों और विद्यालय शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।
चुनाव पर्यवेक्षक चरणजीत डूकिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे संगठन की गतिविधियों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति सुदेश कुमार स्वामी, धनंजय जांगिड़, दाताराम यादव, ख्यालीराम यादव, हंसराज यादव, रामनिवास गुर्जर और संदीप गुर्जर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2343875

