[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘एक पेड़ एक जिंदगी’ महाअभियान के तहत हुआ पौधारोपण:कोलसिया के श्री श्याम बाबा मंदिर में 25 पौधे लगाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

‘एक पेड़ एक जिंदगी’ महाअभियान के तहत हुआ पौधारोपण:कोलसिया के श्री श्याम बाबा मंदिर में 25 पौधे लगाए

'एक पेड़ एक जिंदगी' महाअभियान के तहत हुआ पौधारोपण:कोलसिया के श्री श्याम बाबा मंदिर में 25 पौधे लगाए

नवलगढ़ : कोलसिया स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ एक जिंदगी’ महाअभियान के तहत 25 पौधे लगाए गए। यह पहल अंकित कुमावत द्वारा की गई, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाना है। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में भी ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका दीर्घकालिक संरक्षण भी आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अभियान की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। बढ़ते वैश्विक तापमान के मद्देनजर, यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधों का पोषण और देखभाल करनी चाहिए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में जगदीश कुमावत, सुभाष कुमावत, निखिल कुमावत, प्रियंका कुमावत, विधा देवी, रेखा देवी, तन्मय कुमावत और दिनेश शर्मा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles