[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, कार और चालक की तलाश जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, कार और चालक की तलाश जारी

गुढ़ागौड़जी में कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, कार और चालक की तलाश जारी

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के भोड़की रोड पर शनिवार रात एक कार की चपेट में आने से 45 वर्षीय सुनील उर्फ दारा खेदड़ की मौत हो गई। इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं, और परिजन व ग्रामीण इसकी वास्तविक वजह को लेकर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल इसे एक हादसे के साथ-साथ अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, खेदड़ों की ढाणी छऊ निवासी सुनील खेदड़ पुत्र जगमाल खेदड़ शनिवार रात करीब 10:30 बजे अपनी बाइक से गुढ़ा से घर लौट रहे थे। भोड़की रोड पर पहुंचने पर एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ा सीएचसी में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीआई इंद्रप्रकाश ने परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

पुलिस ने सुनील के शव को सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया और बाद में मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तक थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। कार और उसके चालक की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों से ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

सुनील के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी नेट और छोटी बेटी नीट की तैयारी कर रही हैं, जबकि बेटा मोहित प्रथम वर्ष का छात्र है। इस दुखद घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles