[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेर-प्रयागराज ट्रेन में टीटी की तबीयत बिगड़ी, मौत:रींगस में यात्रियों ने रोकी ट्रेन, हरियाणा के झज्जर के रहने वाले थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

बीकानेर-प्रयागराज ट्रेन में टीटी की तबीयत बिगड़ी, मौत:रींगस में यात्रियों ने रोकी ट्रेन, हरियाणा के झज्जर के रहने वाले थे

बीकानेर-प्रयागराज ट्रेन में टीटी की तबीयत बिगड़ी, मौत:रींगस में यात्रियों ने रोकी ट्रेन, हरियाणा के झज्जर के रहने वाले थे

रींगस : बीकानेर से प्रयागराज जा रही एक ट्रेन में तैनात टीटी की अचनाक तबीयत बिगड़ गई। इस पर टीटी को फौरन रींगस के राजकीय उप जिला अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार सैनी ने बताया- बीकानेर से प्रयागराज जा रही ट्रेन संख्या 12404 के कोच नंबर एम-3 में बलवान सिंह गौड़ (56) निवासी झज्जर (हरियाणा) टीटी के रूप में कार्यरत थे।ट्रेन के रींगस रेलवे स्टेशन जंक्शन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद टीटी बलवान सिंह की अचनाक तबीयत बिगड़ गई और वे कोच में ही गिर गए। यात्रियों ने उन्हें उठाया और तुरंत चेन खींचकर ट्रेन रोक दी।

रींगस अस्पताल में मृत घोषित किया

चलती ट्रेन के अचानक रुकने पर जंक्शन पर तैनात जीआरपी जवान तुरंत कोच तक पहुंचे। उन्हें बताया गया कि टीटी बलवान सिंह की तबीयत बिगड़ने के कारण ट्रेन रोकी गई है। बलवान सिंह को बेहोशी की हालत में कोच से बाहर निकालकर राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजकीय उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ जितेंद्र सिंह निठारवाल ने बताया-मृतक कि टीटी के मुख्य परिजन नहीं आए। इसलिए पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। अचानक बेहोश गिरना, इसके बाद मौत होना प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक के लक्षण हैं। इसलिए हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles