[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उत्कृष्ट राजकीय सेवाओं के लिए एडीईओ बृजेंद्र दाधीच और व्याख्याता जगदीश शर्मा का अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उत्कृष्ट राजकीय सेवाओं के लिए एडीईओ बृजेंद्र दाधीच और व्याख्याता जगदीश शर्मा का अभिनंदन

उत्कृष्ट राजकीय सेवाओं के लिए एडीईओ बृजेंद्र दाधीच और व्याख्याता जगदीश शर्मा का अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : स्थानीय अभिनंदन विला में मित्र परिषद की ओर से अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र दाधीच एवं व्याख्याता जगदीश प्रसाद शर्मा का उत्कृष्ट राजकीय सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता माणकचंद भाटी ने की।

कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि राजकीय सेवा के दौरान आमजन के हित में बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि पद और जिम्मेदारियां आती-जाती रहती हैं, लेकिन व्यक्ति के अच्छे कार्य हमेशा याद किए जाते हैं।

प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि शासन की योजनाओं और नीतियों को आमजन तक पहुंचाना प्रत्येक राजकीय कर्मचारी का दायित्व है। ईमानदारी से कर्तव्य निभाने वाले व्यक्ति की कार्यशैली समाज में लंबे समय तक स्मरणीय रहती है।

फतेहचंद सोती ने सामाजिक संबंधों और सेवा भावना को जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता माणकचंद भाटी ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से व्यक्ति का उत्साह बढ़ता है। राजेंद्र कुमार शर्मा ने स्वरचित कविता प्रस्तुत कर दोनों अधिकारियों का अभिनंदन किया।

मित्र परिषद अध्यक्ष संदीप पाटिल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य लगातार करती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र शर्मा और शिवकुमार शर्मा ने किया।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि, सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सांवरमल गहलोनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles