देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
गुड़ागौड़जी : दिव्यांग बालिका सोनानी की परेशानी की जानकारी मिलने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके घर पहुंचकर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। विभागीय टीम ने 11 वर्षीय सोनानी को व्हीलचेयर प्रदान की, जिससे अब उसके लिए आवागमन और दैनिक गतिविधियां आसान हो सकेंगी।
उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अरविंद ओला के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डॉ. निखिल कुमार के निर्देशन में टीम सोनानी के घर पहुंची। अधिकारियों ने परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ की भी जानकारी ली।
अधिकारियों के अनुसार सोनानी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन और खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल रहा है। टीम ने परिवार को विभाग की पात्र योजनाओं की जानकारी देते हुए जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया।
सोनानी की मां ने बताया कि बेटी पढ़ना चाहती है, लेकिन चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उसे स्कूल ले जाना परिवार के लिए मुश्किल था। व्हीलचेयर मिलने के बाद अब उसकी पढ़ाई जारी रखने की उम्मीद बढ़ी है। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक गुगनराम और कनिष्ठ लेखाकार प्रशांत की भी भूमिका रही। विभाग की ओर से मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराने से परिवार को राहत मिली।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us