मुकुंदगढ़ में लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार:आरोपी ने अपनी ही दादी से मिलने गई बुजुर्ग महिला के घर से चुराए थे जेवर-नकदी
मुकुंदगढ़ में लाखों की चोरी का आरोपी गिरफ्तार:आरोपी ने अपनी ही दादी से मिलने गई बुजुर्ग महिला के घर से चुराए थे जेवर-नकदी
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ में 80 वर्षीय वृद्ध महिला के घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में 27 अगस्त को मुकुंदगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
आरोपी की दादी से मिलने गई थी महिला
पुलिस ने बताया कि वारदात उस समय हुई जब वृद्धा आरोपी की दादी से मिलने उनके घर गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपी ने घर को सूना पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
27 अगस्त को मुकुंदगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने आरोपी यश (26), निवासी वार्ड नंबर 2, मुकुंदगढ़ को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब आरोपी के अन्य सहयोगियों और चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।यह कार्रवाई थानाधिकारी गोपाल सिंह थालोड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल यशपाल और सुरेश कुमार शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2343875

