[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में दो बाइकों की टक्कर:दो युवक गंभीर घायल, पेट्रोल पंप के सामने हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में दो बाइकों की टक्कर:दो युवक गंभीर घायल, पेट्रोल पंप के सामने हादसा

पिलानी में दो बाइकों की टक्कर:दो युवक गंभीर घायल, पेट्रोल पंप के सामने हादसा

पिलानी : पिलानी में शनिवार रात चिड़ावा रोड पर झूथाराम स्कूल और एचपी पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 27 निवासी हेमंत (20) पुत्र महीपाल चिड़ावा की तरफ से पिलानी अपने घर लौट रहा था। वहीं, BITS पिलानी निवासी आदित्य (21) पुत्र प्रमोद पिलानी की तरफ से पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने जा रहा था। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घायल युवकों का अस्पताल में उपचार जारी।
घायल युवकों का अस्पताल में उपचार जारी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

घटना की सूचना मिलने पर पिलानी पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पिलानी थाना इंचार्ज होशियार सिंह के साथ चालक सुरेंद्र और संजय सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल, दोनों घायल युवकों का बिरला सार्वजनिक अस्पताल में इलाज जारी है।

Related Articles