[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेरला में चोरों ने दो किसानों की बोरिंग केबल चुराई:पीड़ित बोले- फसलों की सिंचाई बाधित, कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

बेरला में चोरों ने दो किसानों की बोरिंग केबल चुराई:पीड़ित बोले- फसलों की सिंचाई बाधित, कार्रवाई की मांग की

बेरला में चोरों ने दो किसानों की बोरिंग केबल चुराई:पीड़ित बोले- फसलों की सिंचाई बाधित, कार्रवाई की मांग की

सूरजगढ़ : बेरला पंचायत क्षेत्र में चोरों ने दो किसानों के खेतों में लगी बोरिंग की बिजली केबल चुरा ली। किसानों को सुबह अपने खेतों पर पहुंचने पर इस चोरी का पता चला।

चोरी की यह वारदात किसान महेंद्र कुमार (बेटा सुरजाराम) और रघुवीर (बेटा सुरताराम) के खेतों में हुई। चोरों ने रात के समय घटना को अंजाम दिया। किसान कुलदीप खरड़िया ने बताया कि सुबह जब वे खेत में मोटर चलाने गए, तो मोटर बंद मिली। जांच करने पर बोरिंग की केबल कटी हुई पाई गई, जिससे चोरी का खुलासा हुआ।

केबल चोरी होने से किसानों की सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। किसानों ने कहा कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में केबल चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ फसलों की सिंचाई में भी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने, चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने खेतों में रात के समय गश्त बढ़ाने की भी अपील की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker