खेतड़ी में खेल दिवस पर 2 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़:युवाओं ने उत्साह से लिया भाग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया
खेतड़ी में खेल दिवस पर 2 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़:युवाओं ने उत्साह से लिया भाग, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया
खेतड़ी : खेतड़ी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रामकृष्ण मिशन द्वारा रविवार को दो किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
मैराथन दौड़ को सीआई बुद्धि प्रसाद और रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ कोलिहान नगर के प्रवेश द्वार से शुरू होकर खेतड़ी बस स्टैंड तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और लगभग दो किलोमीटर की दूरी तय की।

रामकृष्ण मिशन परिसर में एक सम्मान समारोह
दौड़ के समापन के बाद रामकृष्ण मिशन परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में अमित गुर्जर ने प्रथम स्थान, मनोज मीणा ने द्वितीय स्थान और सुरेश गुर्जर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर सीआई बुद्धि प्रसाद ने युवाओं को खेलों से जुड़कर अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को त्यागने और समाज हित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।
रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने भी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य लोगों ने भी युवाओं को नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, अशोक सिंह शेखावत, कालीचरण गुप्ता, रमाकांत वर्मा, त्रिलोक जोधपुरी, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र भारद्वाज, सुरेश कुमार, ग्यारसी लाल, महेश कुमार, गोपी राम, सुरेश सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2343591

