[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर का गैराज संचालक गिरफ्तार, पिकअप चोरी का आरोप:तेजाजी मंदिर रैली पार्किंग से चुराई थी पिकअप, 7 लाख के पार्ट्स बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीकर का गैराज संचालक गिरफ्तार, पिकअप चोरी का आरोप:तेजाजी मंदिर रैली पार्किंग से चुराई थी पिकअप, 7 लाख के पार्ट्स बरामद

सीकर का गैराज संचालक गिरफ्तार, पिकअप चोरी का आरोप:तेजाजी मंदिर रैली पार्किंग से चुराई थी पिकअप, 7 लाख के पार्ट्स बरामद

चूरू : चूरू के भालेरी थाना क्षेत्र में तेजाजी महाराज मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम की पार्किंग से पिकअप चोरी करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुई पिकअप के चेसिस और बॉडी पार्ट्स भी बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है।

पार्किंग से पिकअप चोरी

भालेरी थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि यह घटना 9 अगस्त को गांव डालमान में हुई थी। उस दिन तेजाजी मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम और सांसद हनुमान बेनीवाल की रैली आयोजित की गई थी। कार्यक्रम स्थल की पार्किंग से एक पिकअप चोरी हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया।

तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने सीकर के नासनवा नेछवा निवासी विकास प्रजापत (32) को गिरफ्तार किया। विकास श्री श्याम मोटर गैराज, सेवद बड़ी के नाम से अपना गैराज संचालित करता है।

मौका मिलते ही चुराई पिकअप

प्राथमिक पूछताछ में विकास ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर रैली का प्रस्तावित कार्यक्रम देखा था। इसके बाद वह अपने साथी प्रदीप बिजारणिया (निवासी नेतड़वास) के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से डालमान पहुंचा। दोनों ने पार्किंग में खड़े वाहनों की रेकी की और मौका मिलते ही पिकअप चुरा ली।

पुलिस नाकाबंदी पर रखी नजर

चोरी के बाद विकास पिकअप को सीकर स्थित अपने गैराज ले गया, जहां उसने गाड़ी को काटकर अलग-अलग पार्ट्स में खोल दिया। वारदात के दौरान उसका साथी प्रदीप स्कॉर्पियो से आगे चलकर पुलिस नाकाबंदी पर नजर रख रहा था और एस्कॉर्ट कर रहा था। पुलिस अब फरार आरोपी प्रदीप बिजारणिया की तलाश कर रही है। आरोपी विकास के खिलाफ सीकर के विभिन्न थानों में आबकारी और चोरी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं।

Related Articles