शहीद महेश निठारवाल की प्रतिमा पर बहन ने बांधी राखी:द्रास में साढ़े 7 साल पहले हुए थे शहीद, रक्षाबंधन पर याद किया
शहीद महेश निठारवाल की प्रतिमा पर बहन ने बांधी राखी:द्रास में साढ़े 7 साल पहले हुए थे शहीद, रक्षाबंधन पर याद किया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर सम्मान व्यक्त किया।
शहीद की प्रतिमा पर राखी बांधी
श्रीमाधोपुर के हांसपुर की ढाणी बिंजावाली के अमर शहीद महेश निठारवाल की प्रतिमा पर उनकी बहन मंजू ने राखी बांधी। शहीद महेश निठारवाल 6-राज रिफ बटालियन में सेवारत थे। वे लगभग साढ़े 7 साल पहले 18 अक्टूबर को द्रास सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए भूस्खलन के कारण शहीद हो गए थे।
बसों में दिखी भीड़, रोडवेज ने फेरे बढ़ाए
त्योहार के मद्देनजर शहर में विशेष चहल-पहल देखी गई। महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई, जिसके कारण सुबह से ही बसों में भीड़भाड़ रही। श्रीमाधोपुर रोडवेज डिपो प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे भी बढ़ा दिए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2339817

