[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर की नवोड़ी कॉलोनी में राइजिंग लाइन टूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी, सप्लाई बाधित होने से लोगों में आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर की नवोड़ी कॉलोनी में राइजिंग लाइन टूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी, सप्लाई बाधित होने से लोगों में आक्रोश

श्रीमाधोपुर की नवोड़ी कॉलोनी में राइजिंग लाइन टूटी:सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी, सप्लाई बाधित होने से लोगों में आक्रोश

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में अनाज मंडी रोड स्थित नवोड़ी कॉलोनी में शुक्रवार को जलदाय विभाग की राइजिंग लाइन टूटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह गया। कॉलोनी में करीब सात दिन में एक बार पेयजल सप्लाई होती है, जिससे इस घटना के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पानी की सप्लाई शुरू होते ही राइजिंग लाइन में लीकेज हो गया और कुछ ही देर बाद पाइपलाइन टूट गई। तेज बहाव के साथ पानी सड़क पर फैल गया, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।

जिन घरों में पानी पहुंचा, वहां लोगों ने गंदा और मटमैला पानी आने की शिकायत भी की। इस घटना से कॉलोनीवासियों में पेयजल संकट गहरा गया है।कॉलोनी निवासी राधेश्याम जांगिड़ और ओमप्रकाश चोटिया ने पाइपलाइन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक जगह लीकेज ठीक करने के कुछ दिनों बाद दूसरी जगह से पाइपलाइन में लीकेज हो जाता है।

शनिवार को सप्लाई का आश्वासन

मामले में जलदाय विभाग के जेईएन धर्मेंद्र रोज ने बताया – सीवरेज लाइन डाले जाने के दौरान राइजिंग लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। शुक्रवार को सप्लाई के दौरान लीकेज की शिकायत मिलने पर तुरंत पानी की सप्लाई रोक दी गई।

उन्होंने बताया कि विभाग के कार्मिकों को लीकेज सुधारने के लिए लगाया गया है। जेईएन रोज ने आश्वस्त किया कि लीकेज ठीक होने के बाद शनिवार को इस क्षेत्र में दोबारा पानी की सप्लाई की जाएगी।

Related Articles