[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 6 करोड़ की हाईटेंशन तार चोरी का खुलासा:12 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बूंदी तक फैला था नेटवर्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 6 करोड़ की हाईटेंशन तार चोरी का खुलासा:12 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बूंदी तक फैला था नेटवर्क

नीमकाथाना में 6 करोड़ की हाईटेंशन तार चोरी का खुलासा:12 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बूंदी तक फैला था नेटवर्क

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : बिजली की हाईटेंशन लाइन के तार चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सीकर जिले के नीमकाथाना के सदर इलाके का है। डीएसटी सीकर और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- सदर नीमकाथाना और डाबला क्षेत्र में करीब 103 किलोमीटर लंबी हाईटेंशन लाइन से करीब 5 से 6 करोड़ रुपए कीमत के तार चोरी किए हो गए। यह लाइन 765 KV D/C सीकर-II से नरेला TL प्रोजेक्ट के तहत बिछाई जा रही है।

चार जगह हुई चोरी की रिपोर्ट से शुरू हुई जांच

9 अगस्त 2026 को स्किपर लिमिटेड नीमकाथाना के असिस्टेंट मैनेजर दीपाशंकर देवनाथ ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 11 जुलाई को कैरवाली गांव के पास, 12 जुलाई को बांधला-भोपालपुरा गांव के पास, 5 अगस्त को सेड़ूका बास गांव के पास और 6 अगस्त को मावंडा खुर्द गांव से अज्ञात चोर कंडक्टर तार और उससे जुड़े अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।

वारदात की जांच के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों ने वारदात स्थल और आरोपियों के आने-जाने वाले रास्तों के CCTV फुटेज खंगाले, आपराधिक सूचना जुटाई। जांच में सामने आया कि गैंग बांधला, भोपालपुरा, मावंडा खुर्द, सेफरा गुवार, गांवली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली के तार चोरी कर रही थी।

आरोपियों से गाड़ी, बाइक और फोन जब्त किए हैं।

8 थानों के सीआई, डीएसटी टीमें लगीं

कार्रवाई में सदर थाना नीमकाथाना के सीआई जयसिंह बसेरा, डाबला थाना अधिकारी सुनीता बायल, खंडेला थाना अधिकारी सुरेंद्र डेगरा, कोतवाली नीमकाथाना थाना अधिकारी विक्रम सिंह, श्रीमाधोपुर थाना अधिकारी दिनेश मीणा, थोई थाना अधिकारी नेकीराम, जाजोद थाना अधिकारी गिरधारी लाल तथा जिला स्पेशल टीम प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने घटनाओं से जुड़े CCTV फुटेज, तकनीकी जानकारी और आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर गैंग का पता लगाया।

12 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने धीरज बगड़िया निवासी वार्ड नंबर 14 खेतड़ी मोड़ नीमकाथाना, मोहित जाखड़ निवासी कुंभाकला कोटड़ा, लोकेश मेहरानिया निवासी ढाणी चारोड़ा कोटड़ा, विजय कुमार मेहरानिया निवासी चारोड़ा कोटड़ा, राहुल यादव निवासी खिदरपुर खैरथल-तिजारा, हनुमान मीणा उर्फ अभी निवासी छाड़गांव बूंदी, सचिन कुमार सैनी निवासी गुहाला, दीपक मीणा निवासी वार्ड नंबर 8 गुहाला, जगदीश बावरिया निवासी बसई, हिमांशु नायक निवासी राजपूतों का मोहल्ला बुहाना, मोनू जाट निवासी एलाखर मेहाड़ा और सुनील गुर्जर निवासी खेताली की ढाणी गांवली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में काम ली गईं 2 बाइक, 1 पिकअप, 1 कार और 1 थार जीप बरामद की गई है। वहीं चोरी की रकम से खरीदे गए 2 आइफोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में चोरी किए गए तार, अन्य सामान और चोरी का माल खरीदने वालों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को गैंग से जुड़ी अन्य वारदातों और आरोपियों के बारे में भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में डीएसटी सीकर से सुभाष,जयसिंह और हरीश, जिला स्पेशल टीम और सदर थाना नीमकाथाना सहित संबंधित थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अंतरराज्यीय गैंग के खुलासे से क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से तार चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

Related Articles