[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद भाई की प्रतिमा पर बहन ने बांधी राखी:सब जेल में कैदियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए भावुक हुई बहनें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

शहीद भाई की प्रतिमा पर बहन ने बांधी राखी:सब जेल में कैदियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए भावुक हुई बहनें

शहीद भाई की प्रतिमा पर बहन ने बांधी राखी:सब जेल में कैदियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते हुए भावुक हुई बहनें

नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व पर शहीद गोकुलचंद यादव की बहन ने भाई की प्रतिमा पर राखी बांधी,जबकि सब जेल में बंद कैदियों को भी उनकी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा।

गणेश्वर में शहीद गोकुलचंद यादव की बहन उनकी प्रतिमा पर राखी बांधने पहुंचीं। उन्होंने शहीद स्मारक पर भाई की प्रतिमा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। बहन ने बताया कि उन्हें गर्व है कि उनके भाई ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। वह हर रक्षाबंधन पर सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर भाई की प्रतिमा पर राखी बांधती हैं।

नीमकाथाना की सब जेल में बंद कैदियों को राखी बांधने के लिए उनकी बहनें भी पहुंचीं। जेलर रमेश पुरोहित ने जानकारी दी कि सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैदियों को राखी बंधवाई गई। बहनों को जांच के बाद ही राखी बांधने की अनुमति दी गई।

रक्षाबंधन के कारण रोडवेज और निजी बसों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। कई बसों में पैर रखने की जगह नहीं मिली, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के खेतड़ी मोड़ और रामलीला मैदान क्षेत्र में भी जाम जैसी स्थिति बनी रही, जिसे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने नियंत्रित किया।

Related Articles