[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पति की मौत के 23-घंटे बाद पत्नी ने तोड़ा दम:पति के अंतिम संस्कार के बाद बिगड़ी तबीयत, 30 साल पहले हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पति की मौत के 23-घंटे बाद पत्नी ने तोड़ा दम:पति के अंतिम संस्कार के बाद बिगड़ी तबीयत, 30 साल पहले हुई थी शादी

पति की मौत के 23-घंटे बाद पत्नी ने तोड़ा दम:पति के अंतिम संस्कार के बाद बिगड़ी तबीयत, 30 साल पहले हुई थी शादी

सीकर : सीकर जिले में पति की मौत के 23 घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पति की तबीयत खराब थी, जयपुर के SMS हॉस्पिटल में भर्ती थे। इलाज के दौरान मंगलवार रात पति की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पत्नी की भी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने नीमकाथाना हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां बुधवार रात पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पुष्कर सैनी की 30 साल पहले शादी हुई थी।

मामला नीमकाथाना के बालाजी नगर (जांटाला) का है। ग्रामीण विजय सैनी ने बताया- पुष्कर सैनी (50) करीब पांच दिन पहले अचानक बीमार हो गए थे। उनका जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार देर रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और रात करीब 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

गुरुवार सुबह कौशल्या देवी का अंतिम संस्कार किया गया।
गुरुवार सुबह कौशल्या देवी का अंतिम संस्कार किया गया।

पति के निधन से पत्नी कौशल्या देवी (47) गहरे सदमे में थी। बुधवार शाम अचानक 4 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन कौशल्या देवी को नीमकाथाना सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां रात करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

तीन बेटों के सिर से उठा माता-पिता का साया

पुष्कर सैनी और कौशल्या देवी के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा लखन सैनी SMS हॉस्पिटल में संविदा कर्मी है। दूसरा बेटा विजय सैनी और तीसरा बेटा रवि सैनी पढ़ाई कर रहे हैं। पुष्कर सैनी टेलर का काम करते थे। उनकी दुकान 6 महीने से बंद थी।

शहर के कई प्रतिष्ठान बंद रहे

पति-पत्नी की मौत के बाद क्षेत्र के कई प्रतिष्ठान बंद रहे। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

Related Articles