[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू:पहले दिन 2 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, वार्ड 12 और 28 से दाखिल किए पर्चे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू:पहले दिन 2 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, वार्ड 12 और 28 से दाखिल किए पर्चे

नीमकाथाना में निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू:पहले दिन 2 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, वार्ड 12 और 28 से दाखिल किए पर्चे

नीमकाथाना : नीमकाथाना में नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए नीमकाथाना में गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कांग्रेस के दो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड नंबर 28 से शंकर लाल और वार्ड नंबर 12 से सुमन कंवर ने पर्चा भरा। दोनों प्रत्याशियों ने एसडीएम सुमन सोनल के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे।

एसडीएम सुमन सोनल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन दो उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण अवकाश रहेगा। इसके बाद 29 अगस्त को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 30 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा, जबकि 31 अगस्त को प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।

कांग्रेस-भाजपा ने तेज की चुनावी तैयारियां

निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वार्डवार संभावित प्रत्याशियों के नाम सामने आने के साथ ही चुनावी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक जनसंपर्क की रणनीति बनाने में जुटे हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। इसके साथ ही वार्डवार चुनावी मुकाबले की तस्वीर भी साफ होने लगेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker