[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहा मिनी अस्पताल,लाइसेंस निरस्त:निरीक्षण में 6 बेड, ड्रिप और इंजेक्शन मिले; दवाओं के रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहा मिनी अस्पताल,लाइसेंस निरस्त:निरीक्षण में 6 बेड, ड्रिप और इंजेक्शन मिले; दवाओं के रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं

मेडिकल स्टोर की आड़ में चला रहा मिनी अस्पताल,लाइसेंस निरस्त:निरीक्षण में 6 बेड, ड्रिप और इंजेक्शन मिले; दवाओं के रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं

खंडेला : खंडेला समर्थपुरा गांव में मेडिकल स्टोर की आड़ में मिनी अस्पताल संचालित करने के मामले में श्री श्याम मेडिकल स्टोर एंड हेल्थ केयर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। मेडिकल स्टोर के निरीक्षण के दौरान परिसर में मरीजों के उपचार के लिए करीब छह बेड, इस्तेमाल की गई ड्रिप, इंजेक्शन और अन्य चिकित्सा सामग्री मिली थी।

इसके अलावा दवाओं के रख-रखाव और रिकॉर्ड में भी कई अनियमितताएं सामने आईं। एसडीएम ज्योत्सना खेड़ा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कमेटी गठित की थी। इसी क्रम में बीसीएमओ डॉ. नरेश पारीक ने 19 जून 2026 को मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर परिसर में करीब छह बेड, इस्तेमाल की गई ड्रिप्स, इंजेक्शन और अन्य चिकित्सा सामग्री मिली। निरीक्षण में सामने आई व्यवस्थाओं से मेडिकल स्टोर परिसर में मरीजों के उपचार के लिए मिनी अस्पताल जैसी व्यवस्था संचालित होने की बात सामने आई।

नोटिस का जवाब तक नहीं दिया

अनियमितताएं सामने आने के बाद औषधि नियंत्रण विभाग ने फर्म के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। विभाग की ओर से 6 जुलाई 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

फर्म को सात दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के साथ व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर भी दिया गया। हालांकि विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार फर्म की ओर से न तो ऑनलाइन और न ही कार्यालय में कोई जवाब प्रस्तुत किया गया। व्यक्तिगत सुनवाई के अवसर का भी लाभ नहीं उठाया गया।

जांच और उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर औषधि नियंत्रण विभाग ने श्री श्याम मेडिकल स्टोर एंड हेल्थ केयर का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

Related Articles